स्कूल, कॉलेज व संस्थानों में याद किये गये बापू

Updated at : 03 Oct 2017 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल, कॉलेज व संस्थानों में याद किये गये बापू

सिमडेगा: जिले के विभिन्न संस्थानों एवं स्कूल-कॉलेजों में महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनायी गयी. इस मौके पर गांधी व शास्त्री की तसवीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया. उत्क्रमित उच्च विद्यालय बंबलकेरा : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बंबलकेरा में गांधी-शास्त्री जयंती […]

विज्ञापन

सिमडेगा: जिले के विभिन्न संस्थानों एवं स्कूल-कॉलेजों में महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनायी गयी. इस मौके पर गांधी व शास्त्री की तसवीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया.

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बंबलकेरा : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बंबलकेरा में गांधी-शास्त्री जयंती मनायी गयी. पंचायत के मुखिया मरियम हेमरोम ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नेलसन बुढ़ ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही. इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता, वाद -विवाद प्रतियोगिता एवं श्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.धन्यवाद ज्ञापन बोधन बड़ाइक ने किया.

नेहरू युवा केंद्र : नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक लिपिका मिश्रा की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनायी गयी. राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक तेजनारायण सिंह ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंदन कुमार, प्रवीण कुमार बड़ाइक,नेहा कुमारी , मंजुला कुमारी, अनिता कुमारी, आलोक टोपनो, समीर केरकेट्टा, गंगा सागर बड़ाइक व धर्मेंद्र पंडा उपस्थित थे.

एसएस प्लस टू उवि : एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सिमडेगा में गांधी व शास्त्री जयंती मनायी गयी. प्रधानाध्यापक एलिसा सोरेंग ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. प्रधानाध्यापक एलिसा सोरेंग ने गांधी एवं शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला. इस मौके पर विद्यार्थियों ने गांधी व शास्त्री की जीवनी पर भाषण प्रस्तुत किये.

छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज: छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज ने गांधी जयंती मनायी. समाज के लोगों ने गांधी की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर जगदीश साहू, तुलसी देवी, महेश्वर कुमार साहू, राम कैलाश राम, सुनी लाल प्रसाद, रंथु साहू व सीता देवी आदि उपस्थित थे.

राष्ट्रीय जनता दल : राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जिलाध्यक्ष दिनेश बरला की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनायी गयी. कार्यकर्ताओं ने गांधी की तवसीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर अरुणा प्रभा लकड़ा, राम कुमार कुइराला, अर्जुन सिंह, शिव कुमार सिंह, अनवर खान, राजू सिंह, धनेश्वर मांझी, बिरसमनी देवी व इग्नासियुस डुंगडुंग सहित अन्य उपस्थित थे.

धनुर्जय सिंह देव उच्च विद्यालय जलडेगा: विद्यालय में गांधी जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली. प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र सहित शिक्षकों व बाल सांसदों ने महात्मा गांधी की तसवीर पर पुष्प अर्पित की. उन्होंने गांधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. मौके पर शिक्षिका जातोम केरकेट्टा, इलियास लुगून व बालमुकुंद नागेश्वर सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola