उदघाटन: सहायक पुलिस कर्मियों का तीन माह का प्रशिक्षण शुरू, अनुशासित रह कर कार्य करें सहायक पुलिस: एसपी

Updated at : 12 Sep 2017 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
उदघाटन: सहायक पुलिस कर्मियों का तीन माह का प्रशिक्षण शुरू, अनुशासित रह कर कार्य करें सहायक पुलिस: एसपी

सिमडेगा: शहरी क्षेत्र के गुलजार गली स्थित मल्टीपरपस हॉल में नव नियुक्त सहायक पुलिस कर्मियों का तीन माह का प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ. सहायक पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए एसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि आपके कंधे पर काफी जिम्मेवारी हैं. जिम्मेवारियों को गंभीरता पूर्वक निभाना है. उन्होंने कहा कि अनुशासित रह […]

विज्ञापन

सिमडेगा: शहरी क्षेत्र के गुलजार गली स्थित मल्टीपरपस हॉल में नव नियुक्त सहायक पुलिस कर्मियों का तीन माह का प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ. सहायक पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए एसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि आपके कंधे पर काफी जिम्मेवारी हैं. जिम्मेवारियों को गंभीरता पूर्वक निभाना है.

उन्होंने कहा कि अनुशासित रह कार्य करने की जरूरत है, क्योंकि पुलिस विभाग में अनुशासन जरूरी है. नशापान से दूर रहें . कोई भी कर्मी यदि नशापान करते हुए पकड़े जाते हैं, तो उन पर कार्रवाई होगी. पुलिस की छवि को बनाये रखने की जरूरत है.

लोगों में विश्वास पैदा कर तथा सकारात्मक सोच के साथ काम करने का प्रयास करें. तीन माह के इस प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन सहायक पुलिस कर्मियों को विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में एएसपी निर्मल गोप, पुलिस इंस्पेक्टर सह सार्जेंट मेजर सरोज कुमार श्रीवास्तव, मेजर राकेश दुबे व महिला थाना प्रभारी अशरफी पासवान के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola