बानो में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, अंधेरे का लाभ उठाकर भागे उग्रवादी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2017 3:27 PM (IST)
विज्ञापन

बानोः बानो थाना क्षेत्र के बुम्बुलड़ा मोड़ के समीप रविवार रात पुलिस व पीएलएफआई उग्रवादियों के सुप्रीमो दिनेश गोप दस्ते के साथ मुडेभेड़ हुई. पुलिस ने उग्रवादियो के तीन मोटरसाईकिल सहित ,टेंट , मोबाइल चार्चर और खाने- पीने का सामान बरामद किया है .मुडभेड़ मे उग्रवादियों की तरफ से बारह तेरह राउंड गोली ली. पुलिस […]
विज्ञापन
बानोः बानो थाना क्षेत्र के बुम्बुलड़ा मोड़ के समीप रविवार रात पुलिस व पीएलएफआई उग्रवादियों के सुप्रीमो दिनेश गोप दस्ते के साथ मुडेभेड़ हुई. पुलिस ने उग्रवादियो के तीन मोटरसाईकिल सहित ,टेंट , मोबाइल चार्चर और खाने- पीने का सामान बरामद किया है .मुडभेड़ मे उग्रवादियों की तरफ से बारह तेरह राउंड गोली ली. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में सात- आठ राउंड गोली चलायी.
बानो थाना में प्रेस काफ्रेंस में घटना की जानकारी देते हुए एस पी राजीव रंजन सिंह ने बताया पुलिस को सुचना मिली कि बानो थाना क्षेत्र के बुम्बुलड़ा के समीप दिनेश गोप, जगे सिंह, राधा नायक,सहित अन्य उग्रवादी मौजूद हैं. बानो थाना प्रभारी रविद्र कुमार व इंस्पेक्टर प्रणव दास व पुलिस जवान बुम्बुलडा मोड पहुंचे.
पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने फयारिंग शुरु कर दी. पुलिस ने जबाबी फयारिंग की लगभग आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में.अंधेरे का लाभ उठाते हुए दिनेश गोप और उनके साथी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गये पुलिस ने इस इलाके में सर्च अभियान रात से ही तेज कर दिया है.एसपी ने कहा कि उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




