मदर टेरेसा की जीवनी से प्रेरणा लें : बिशप बरवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2017 12:34 PM
सिमडेगा. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में संत मदर टेरेसा पर्व मनाया गया. इस अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मुख्य अनुष्ठाता के रूप में उपस्थित सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा ने मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया. मिस्सा अनुष्ठान में उनका सहयोग फादर इग्नेस टेटे, फादर तोबियस केरकेट्टा, फादर इमानुएल […]
सिमडेगा. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में संत मदर टेरेसा पर्व मनाया गया. इस अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मुख्य अनुष्ठाता के रूप में उपस्थित सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा ने मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया.
मिस्सा अनुष्ठान में उनका सहयोग फादर इग्नेस टेटे, फादर तोबियस केरकेट्टा, फादर इमानुएल बरला, फादर सेबेस्तियन एक्का ने किया. मिस्सा अनुष्ठान के दौरान बिशप बरवा ने प्रवचन में कहा कि संत मदर टेरेसा हमारे लिए प्रेरणा श्रोत है, हमें उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मदर टेरेसा ने अपना जीवन लोगों की सेवा में गुजार दी, उसी प्रकार हमें भी सेवा भाव से ही काम करना चाहिए. दूसरों की जितनी सेवा करेंगे, हम ईश्वर के उतना ही करीब पहुंचेंगे. बिशप बरवा ने कहा कि सेवा में ही सुख है.
प्रभु ख्रीस्त का अनुसरण करें तथा अपने जीवन में प्रभु यीशु के बताये तरीके को समाहित करें. मौके पर हॉली स्पीरिट स्कूल, संत अन्ना हॉस्टल व सेंट मेरिज स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा संत मदर टेरेसा की जीवनी पर लघु नाटिक प्रस्तुत किया गया. संत जोसेफ ऑफ टर्ब की छात्राओं द्वारा मिस्सा गीत का संचालन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










