रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई पंचायत भवन पहुंची, महिलाओं ने निकाली जनजागृति रैली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2017 12:37 PM
बानो: बानो प्रखंड के पबुडा व कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में जेसीएलपीएस की महिला समूह की सदस्यों ने ग्राम सभा जनजागृति अभियान के तहत रैली निकाली. रैली में लोगों को ग्राम सभा के अधिकार के बारे में जागरूक किया गया. ग्राम सभा के कार्यों की भी जानकारी दी गयी. रैली की शुरुआत संबंधित पंचायत भवन […]
ग्राम सभा के कार्यों की भी जानकारी दी गयी. रैली की शुरुआत संबंधित पंचायत भवन से की गयी. रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई पंचायत भवन पहुंची, जहां सभा की गयी. सभा में मुखिया जेराल्ड एक्का ने कहा कि महिलाएं ग्राम सभा के अधिकार को जानें. सरकार महिलाओं के विकास के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रही हैं.
महिलाएं योजनाओं की जानकारी लेकर योजना का लाभ उठायें. इस अवसर पर जयंत दास, सुरजमुनी, क्रिमिट कंडुलना, रश्मि सोहेन, सरोज जोजो व प्रेमशील देवी के अलावा अन्य मौजूद थे. पबुड़ा पंचायत मे रैली निकाली गयी. यहां रैली के आयोजन में सुकेश लोहरा व रमेश कुमार के अलावा अन्य ने सराहनीय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










