संत मोनिका हमारी आदरणीय माता हैं: फा मरियानुस

Updated at : 29 Aug 2017 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
संत मोनिका हमारी आदरणीय माता हैं: फा मरियानुस

ठेठइटांगर: प्रखंड के जामपानी मिशन परिसर में संत मोनिका का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अनुष्ठाता के रूप में फादर मरियानुस उपस्थित थे. फादर थोमस सोरेंग ने विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया. उनका सहयोग फादर अगुस्टीन, फादर मरियानुस एवं फादर जोन ने किया. मिस्सा अनुष्ठान के दौरान फादर मरियानुस ने कहा कि […]

विज्ञापन

ठेठइटांगर: प्रखंड के जामपानी मिशन परिसर में संत मोनिका का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अनुष्ठाता के रूप में फादर मरियानुस उपस्थित थे. फादर थोमस सोरेंग ने विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया. उनका सहयोग फादर अगुस्टीन, फादर मरियानुस एवं फादर जोन ने किया. मिस्सा अनुष्ठान के दौरान फादर मरियानुस ने कहा कि संत मोनिका हमारी आदरनीय माता हैं. माता का दर्जा ईश्वर से भी ऊंचा होता है. उन्होंने कहा कि बच्चा जब दुनिया में आता है और जब वह बोलना सीखता है, तो उसके मुंह से पहला शब्द मां ही निकलता है.

माताएं बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं. माता की गोद बच्चे का प्रथम पाठशाला होता है. मां ही घर को स्वर्ग बना सकती हैं. उन्होंने कहा कि आज महिला उत्पीड़न एक गंभीर समस्या है. महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसका असर देश व समाज पर पड़ रहा है. हमें माताओं का सम्मान करना चाहिए. फादर मरियानुस ने कहा कि आज मनुष्य ईश्वर को भूलता जा रहा है.

हमें ईश्वर पर विश्वास करना चाहिए तथा उनके मुताबिक ही अपना जीवन यापन करना चाहिए. ईश्वर के सुसमाचार को प्रचारित एवं प्रसारित करना चाहिए. मिस्सा अनुष्ठान के बाद माताओं का स्वागत किया गया. कुसुमटोली, बरटोली,सियारटोली, कटहलटोली व शांति कॉलोनी आदि मंडली द्वारा मिस्सा गीत प्रस्तुत किया गया. सेवक की भूमिका सचिन सोरेंग, अक्षय मुंडारी, फुलजेंस मिंज व सेमसुबन डुंगडुंग ने निभायी. इस अवसर पर महिलाओं ने लघु नाटिका व गीत-नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola