अभियान का लिया जायजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2017 12:11 PM
विज्ञापन
भ्रमण. उपायुक्त ने उकौली तथा शाहपुर पंचायत का दौरा किया सिमडेगा : उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने बानो प्रखंड की उकौली तथा शाहपुर पंचायत का भ्रमण कर शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदा अभियान का जायजा लिया. उपायुक्त ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और उन्हें शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया. उपायुक्त ने कहा कि […]
विज्ञापन
भ्रमण. उपायुक्त ने उकौली तथा शाहपुर पंचायत का दौरा किया
सिमडेगा : उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने बानो प्रखंड की उकौली तथा शाहपुर पंचायत का भ्रमण कर शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदा अभियान का जायजा लिया.
उपायुक्त ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और उन्हें शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया. उपायुक्त ने कहा कि नव भारत निर्माण में पहली प्राथमिकता स्वच्छ भारत मिशन है. इसे सफल बनाना है. खुले में शौच की वजह से कई प्रकार की बीमारियों को हम आमंत्रित करते हैं.
खुले में शौच करने के इस कलंक को समाज से उखाड़ फेंकना है और एक स्वच्छ समाज एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है. एक भी व्यक्ति बाहर शौच के लिए नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसे आंदोलन के रूप में लें.
सभी लोग अपनी-अपनी पंचायत को 10 दिनों के अंदर ओडीएफ बनायें. शपथ लें कि श्रमदान के साथ गुणवत्तापूर्ण शौचालय का निर्माण करेंगे. इस क्रम में उपायुक्त ने घर-घर जाकर लाभुकों द्वारा खोदे जा रहे गड्ढे का निरीक्षण किया. ग्राम संगठन अध्यक्ष रौशनी मड़की द्वारा लताकेल व भंडारटोली में किये जा रहे कार्य को भी उपायुक्त ने देखा.
उपायुक्त ने उनके कार्य की प्रशंसा की. उन्होंने जिला स्तर पर सम्मानित करने की बात कही. ओडीएफ हो चुके गोरा गांव की जल सहिया तेलानी हेमरोम को भी सम्मानित किये जाने की बात उपायुक्त ने कही. इस अवसर पर मुख्य रूप से बीडीओ समीर रैनियर खलखो, अभिषेक कुमार व सोसल मोबोलाइजर शादीक अंसारी के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










