गुस्सा: जन वितरण प्रणाली दुकान से सुचारू रूप से राशन नहीं मिलने से महिलाएं नाराज, पाहनटोली में दुकानदार को घेरा, नारे भी लगाये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2017 11:43 AM
सिमडेगा: सलडेगा पाहनटोली में सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली की दुकान से सुचारू रूप से राशन नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने दुकानदार का घेराव किया और नारेबाजी की. कार्डधारियों का कहना था कि दो-तीन माह से राशन का वितरण सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा है. पिछले माह […]
पिछले माह का राशन कार्ड में चढ़ा दिया गया है, किंतु इस माह दो माह के स्थान पर एक माह का राशन दिया जा रहा है. इधर, दुकान संचालित कर रही महिला मंडल के सदस्यों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में राशन की प्राप्ति नहीं होने के कारण राशन वितरण में कठिनाई हो रही है. सूचना मिलने पर वार्ड आयुक्त अरुण सिंह वहां पहुंचे और इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी से फोन पर बात की.
बातचीत के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी दुकानदार को राशन कम नहीं दिया गया. यदि इस माह का राशन नहीं उठा पाये हैं, तो वह गोदाम में जाकर राशन का उठाव कर सकते हैं. उन्होंने इस संबंध में जांच करने की भी बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










