सिमडेगा में भी चोटीकटवा की अफवाह, महिला का बाल काटने का मामला प्रकाश में आया

Updated at : 22 Aug 2017 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा में भी चोटीकटवा की अफवाह, महिला का बाल काटने का मामला प्रकाश में आया

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के सेवई गोरया बहार गांव में एक महिला के बाल काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना से आसपास के लोग डरे हुए है. किंतु पुलिस ने इसे अफवाह बताया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को आठ बजे सरोजनी केरकेट्टा खाना खाने […]

विज्ञापन

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के सेवई गोरया बहार गांव में एक महिला के बाल काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना से आसपास के लोग डरे हुए है. किंतु पुलिस ने इसे अफवाह बताया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को आठ बजे सरोजनी केरकेट्टा खाना खाने के बाद परिजनों के साथ घर का दरवाजा अंदर से बंद कर सो गयी.

इसी क्रम में रात 8.30 को उसे एहसास हुआ कि कोई उसका बाल काट रहा तथा करच करच बाल काटे जाने की आवाज भी उसे सुनाई दी. वह डर कर जाग गयी तथा अपने बाल को देखने लगी. विस्तर पर कटे हुए बाल देख कर महिला की तबीयत घबराहट के कारण खराब होने लगी. रात को ही महिला ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. रात को ही ओझागुणी शुरू हो गयी.

चोटीकटवा की अफवाह में भीड़ ने महिला को पीट-पीट कर मार डाला

सुबह में घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी शस्त्र बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. महिला को देखा और ग्रामीणों की बैठक बुलाई गयी. बैठक में गांव वालों को अंधविश्वास में नहीं पड़ने की बातें एसडीपीओ अमित कुमार सिंह ने कही. पुलिस महिला सरोजनी केरकेट्टा को अपने साथ इलाज कराने के लिये सदर अस्पताल ले आयी. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला के बाल की जांच कर कहा कि बाल कटा हुआ नहीं है.
इधर एसडीपीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि घर के अंदर विस्तर से महिला का बाल बरामद किया गया है किंतु महिला का बाल कटा हुआ नहीं पाया गया. बाल कैसे बंद कमरे में पहुंची. यह जांच का विषय है पुलिस मामले की जांच करेगी. इधर एसडीपीओ ने आम लोगों से अपील की है कि वे लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola