अधिकार की जानकारी नहीं होने से लोग वंचित

Updated at : 14 Aug 2017 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकार की जानकारी नहीं होने से लोग वंचित

कुरडेग : कुरडेग स्थित निर्मला उच्च विद्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नालसा नाईन स्कीम के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जेएम प्रथम श्रेणी एसएस तिर्की एवं कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार मयंक भूषण मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को एसिड […]

विज्ञापन

कुरडेग : कुरडेग स्थित निर्मला उच्च विद्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नालसा नाईन स्कीम के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जेएम प्रथम श्रेणी एसएस तिर्की एवं कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार मयंक भूषण मुख्य रूप से उपस्थित थे.

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को एसिड अटैक,वरिष्ठ नागरिकों का अधिकार, नशाबंदी, गरीबी उन्मूलन, पंचायती राज से जुड़े अधिकार, मानव तस्करी, बच्चों के शिक्षा संबंधी अधिकार,श्रमिक अधिकार, महिला अधिकार से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी गयी. जेएम प्रथम श्रेणी श्री तिर्की ने कहा कि अधिकारों की जानकारी नहीं होने के कारण लोग उसे हासिल नहीं कर पाते हैं.

शिविर के माध्यम से अधिकारों की जानकारी देना ही मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि लोग अपने अधिकारों को जानें और उसका लाभ उठायें. इस मौके पर अधिवक्ता विजय मिश्रा, अधिवक्ता जगदीश्वर साहू, अधिवक्ता क्लमेंट तिर्की, शीतल प्रसाद, डॉ अब्बास, एचटीयू थाना प्रभारी राजे कुमारी कुजूर, महिला थाना प्रभारी अशरफी पासवान के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola