डीसी ने कहा, देश के भविष्य हैं बच्चे, इनका ध्यान रखें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2017 12:46 PM

विज्ञापन

सिमडेगा: संत जोंस विद्यालय फरसाबेड़ा में गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया. उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. इनका स्वस्थ रहना जरूरी है. इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा तथा समाज कल्याण की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन […]

विज्ञापन
सिमडेगा: संत जोंस विद्यालय फरसाबेड़ा में गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया. उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं.
इनका स्वस्थ रहना जरूरी है. इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा तथा समाज कल्याण की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन विशेष अभियान के तहत चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत 19 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवश्य भेजें.

कृमि नियंत्रण की सुरक्षित और असरदार दवा नि:शुल्क जरूर खिलायें. उन्होंने बच्चों को कहा कि आप सभी खाना खाने के पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोयें. साफ-सफाई नहीं रहने से पेट संबंधी बिमारियां उत्पन्न होती है. इसका असर बच्चों के शरीरिक विकास पर असर पड़ता है. अपने दैनिक जीवन शैली में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें. एक से पांच साल तक के बच्चों को कृमि की दवा आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलाई जायेगी. छह से 19 साल के बच्चों को यह दवा स्कूलों में खिलाई जायेगी. गैर पंजीकृत व स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को भी यह दवा आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलाई जायेगी. अल्बेंडाजोल बच्चों के लिए सुरक्षित दवा है. आंगनबाड़ी केंद्र में भी बच्चों को दवा खिलायी गयी. इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, समाज कल्याण पदाधिकारी, स्कूल के प्राचार्य के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola