रंगारंग कार्यक्रम के बीच मना विश्व आिदवासी दिवस

Updated at : 10 Aug 2017 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम के बीच मना विश्व आिदवासी दिवस

सिमडेगा: सामटोली पल्ली परिसर में आदिवासी सेंगेल अभियान के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पल्ली पुरोहित सह वीजी तोबियस केरकेट्टा उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सह आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश संयोजक थियोडोर किड़ो, नील जस्टीन बेक, […]

विज्ञापन
सिमडेगा: सामटोली पल्ली परिसर में आदिवासी सेंगेल अभियान के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पल्ली पुरोहित सह वीजी तोबियस केरकेट्टा उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सह आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश संयोजक थियोडोर किड़ो, नील जस्टीन बेक, फादर सेबेस्तियन एक्का व संत जेवियर कॉलेज के प्राचार्य फादर इमानुएल बरला ने विश्व आदिवासी दिवस पर विस्तार पूर्व प्रकाश डाला.

वक्ताओं ने कहा कि आज के दिन पूरे विश्व में आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है. आदिवासियों की संस्कृति को बचाने में हमें अहम भूमिका निभानी होगी. इसके लिये सभी आदिवासियों को एकजुटता का परिचय देना होगा. आदिवासी समाज को अपनी परंपरा, संस्कृति व रीति रिवाज को बचाये रखना होगा. हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है.

स्वागत भाषण कैथोलिक सभा के सभापति सेराफिनुस कुल्लू ने किया. संचालन फादर सेबेस्तियन एक्का ने किया. धन्यवाद ज्ञापन महिला संघ की सभा सचिव कटरीना खेस ने किया. नृत्य प्रतियोगिता में संत अन्ना बालिका कॉलेज हॉस्टल, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, सेंट मेरीज हाई स्कूल, हॉली स्पिरिट इंगलिश स्कूल, ढावठाटोली, पुष्पपुर, एसजेटी कॉलेज हॉस्टल, संत अंजेला हॉस्टल, संत अन्ना बालिका हॉस्टल व संत अन्ना बालक विद्यालय सहित 12 नृत्य मंडलियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में एचटीयू थाना प्रभारी राजे कुमारी कुजूर, ब्रिगेडियर विलियम टेटे, कुलकांत केरकेट्टा, पास्टर जयकांत बड़ाइक व पास्टर फ्रेंक्लिन तिर्की के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola