जिनके घरों में होगा शौचालय प्रतियोगिता में वही लेंगे भाग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2017 1:16 PM
सिमडेगा:समाहरणालय में बुधवार को जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. बैठक में उपायुक्त ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें. मनरेगा कार्य में कोताही को देखते हुए सभी बीपीओ से कारणपृछा की गयी. आंगनबाड़ी केंद्रों के अधूरे भवनों […]
सिमडेगा:समाहरणालय में बुधवार को जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. बैठक में उपायुक्त ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें. मनरेगा कार्य में कोताही को देखते हुए सभी बीपीओ से कारणपृछा की गयी. आंगनबाड़ी केंद्रों के अधूरे भवनों को व्यक्तिगत रूचि लेकर सभी बीडीओ, मनरेगा कनीय अभियंता व सहायक अभियंता काे 15 दिनों के अंदर पूर्ण कराने को कहा गया.
उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आंबेडकर आवास योजना के पंजीकृत सभी लाभुकों का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग पूर्ण करें. स्वीकृत सभी लाभुकों की प्रथम व द्वितीय किस्त की राशि का अविलंब भुगतान करें. 15 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश करने का लक्ष्य है.
उपायुक्त ने बीडीओ को सोलर लाइट के लिए लाभुकों की सूची समर्पित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि 13 अगस्त को सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता में वैसे ही खिलाड़ियों को खेलने दिया जायेगा, जिसमें घर में शौचालय होगा अथवा जिसके घर में खड्ढा खोदा हुआ होगा. खिलाड़ियों को इसका प्रमाण पत्र देना होगा. बैठक में उपविकास आयुक्त मनोहर मरांडी, डीआरडीए निदेशक पूर्णचंद कुंकल के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










