बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो होगा आंदोलन
Updated at : 20 Jun 2017 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के महावीर चौक में चर्चा कार्यक्रम बिजली की समस्या से लोगों में नाराजगी सिमडेगा : बिजली की समस्या के खिलाफ सोमवार को शहरी क्षेत्र के महावीर चौक में चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चर्चा में पूर्व विधायक सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया. मौके पर पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने कहा कि […]
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के महावीर चौक में चर्चा कार्यक्रम
बिजली की समस्या से लोगों में नाराजगी
सिमडेगा : बिजली की समस्या के खिलाफ सोमवार को शहरी क्षेत्र के महावीर चौक में चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
चर्चा में पूर्व विधायक सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया. मौके पर पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने कहा कि बिजली की समस्या के समाधान के लिए सभी लोगों को एकजुट होना होगा. शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कराना होगा. प्रेमचंद जैन व रामनारायण रोहिल्ला ने कहा कि विभाग के लोग लापरवाह बने हुए हैं.
जनता को अपना अधिकार पाने के लिए आगे आना होगा. हमें जनप्रतिनिधि व सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए. चर्चा में युवकों ने कहा कि विद्युत पावर ग्रिड को तत्काल शुरू करने की जरूरत है. जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि सक्रिय होकर उक्त समस्या का समाधान अगर नहीं करते हैं, तो जनता सड़क पर उतरेगी और इसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन पर होगी. चर्चा में मुख्य रूप से कैलाश प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप केसरी , सुधीर जैन, नरेश, राजेश सिंह, डॉ सोबित मुखर्जी, दीपक मित्तल व संजय केसरी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. ज्ञात हो कि शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग 15 दिनों से बिजली की समस्या से परेशान हैं. विद्युत व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह लचर हो गयी है. इसी को देखते हुए महावीर चौक पर बिजली पर चर्चा का आयोजन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




