डायरिया नियंत्रण पखवारा का शुभारंभ
Updated at : 20 Jun 2017 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

कोलेबिरा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रखंड प्रमुख दीपक कंडुलना ने सघन डायरिया नियंत्रण पखवारा का उदघाटन किया. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सघन डायरिया नियंत्रण पखवारा 19 जून से दो जुलाई तक चलेगा. इस दौरान सहिया साथियों द्वारा घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों […]
विज्ञापन
कोलेबिरा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रखंड प्रमुख दीपक कंडुलना ने सघन डायरिया नियंत्रण पखवारा का उदघाटन किया. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सघन डायरिया नियंत्रण पखवारा 19 जून से दो जुलाई तक चलेगा. इस दौरान सहिया साथियों द्वारा घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस का पैकेट एवं जिंक का टैबलेट दिया जायेगा. इसके अलावा ग्रामीणों को डायरिया से बचाव के बारे में बताया जायेगा. प्रखंड प्रमुख दीपक कंडुलना ने कहा कि बरसात का मौसम आ चुका है.
इस मौसम में डायरिया फैलने की संभावना रहती है. इसके लिए प्रखंड के लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है. प्रखंड के लोग बरसात के मौसम में पीने के लिए उबला हुआ पानी का प्रयोग करें. अगर बच्चे को डायरिया हो जाता है, तो उसे तत्काल अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचायें. मौके पर बच्चों के बीच ओआरएस का घोल एवं जिंक टेबलेट का वितरण किया गया. इस अवसर पर अजीत कुमार सिन्हा, विलास साहू, स्थिर रानी मुंडा व अनिता तिर्की के अलावा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




