शौचालय के दरवाजे में लगा रहता है ताला
Updated at : 20 Jun 2017 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

बानो : बानो रेलवे स्टेशन परिसर का शौचालय अक्सर बंद रहता है. शौचालय का निर्माण चार माह पूर्व किया गया है. यात्रियों के अनुसार, शौचालय में ताला लटका रहता है. शौच के लिए स्टेशन मास्टर से शौचालय की चाबी मांगनी पड़ती है और शौच के बाद चाबी वापस करनी पड़ती है. शौचालय बंद रहने से […]
विज्ञापन
बानो : बानो रेलवे स्टेशन परिसर का शौचालय अक्सर बंद रहता है. शौचालय का निर्माण चार माह पूर्व किया गया है. यात्रियों के अनुसार, शौचालय में ताला लटका रहता है. शौच के लिए स्टेशन मास्टर से शौचालय की चाबी मांगनी पड़ती है और शौच के बाद चाबी वापस करनी पड़ती है. शौचालय बंद रहने से रेलवे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि बानो स्टेशन में प्रतिदिन करीब 20 हजार यात्री आते-जाते है़
लोगों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. खास कर महिला यात्रियों को परेशानी होती है. शौचालय बंद होने पर खुले में शौच जाना होता है. बानो रेलवे स्टेशन हटिया-बडांमुंडा रेलखंड का मॉडल स्टेशन है. यहां चार एक्सप्रेस के अलावा दो पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है.
काफी संख्या में कोलेबिरा, बानो, जलडेगा व लचरागढ़ के यात्री आना-जाना करते हैं. स्टेशन मास्टर ने बताया शौचालय संचालन के लिए टेंडर नहीं किया गया है. इसकी देखभाल व सफाई के लिए किसी को रखा गया है. अभी यह वैकल्पिक व्यवस्था है. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में डीआरएम व जीएम को जानकारी दी गयी है, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




