सिमडेगा : टीचर से रंगदारी मांगने के मामले में तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2017 4:54 PM
सिमडेगा : सिमडेगा जिले की बानो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्कूल टीचर से रंगदारी मांगने के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कियाहै. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बानो की एक टीचर से अपराधियों ने मोबाइल पर रंगदारी की मांग कीथी. टीचर ने घटना की जानकारी एसपी को दी. एसपी ने मोबाइल नंबर […]
सिमडेगा : सिमडेगा जिले की बानो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्कूल टीचर से रंगदारी मांगने के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कियाहै. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बानो की एक टीचर से अपराधियों ने मोबाइल पर रंगदारी की मांग कीथी. टीचर ने घटना की जानकारी एसपी को दी. एसपी ने मोबाइल नंबर की पड़ताल शुरू की. इस कांड में पारस सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पारस की निशानदेही पर पुलिस ने गुलशन सिंह वचंद्रदेव बड़ाइक को गिरफ्तार कर लियाहै. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक गोली व मोबाइल बरामद किया है. छापामारी में थाना प्रभारी रवींद्रकुमार व रामजी राय शस्त्र बल के साथ शामिल थे. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि कांड में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










