seraikela kharsawan news: खरसावां-सीनी मार्ग के यात्रियों कब मिलेगी राहत? अधूरे पुल निर्माण पर फिर छिड़ी बहस
Published by : DEVENDRA KUMAR Updated At : 22 Mar 2025 12:26 AM
विज्ञापन
विधायक दशरथ गागराई ने विस में उठाया पुल निर्माण का मुद्दा, रायडीह के पास सोना नदी पर नये पुल की मांग हुई तेज
विज्ञापन
खरसावां. खरसावां-सीनी मार्ग पर रायडीह गांव के समीप सोना नदी में पुल निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है. विधायक दशरथ गागराई ने शुक्रवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया.
संवेदक के धोखाधड़ी के बाद भुगतान पर लगी रोक
उन्होंने बताया कि छह साल पहले रायडीह गांव के पास सोना नदी पर पुल निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन आज तक यह अधूरा है. उन्होंने सरकार को अवगत कराया कि यह योजना पथ निर्माण विभाग से संबंधित है. संवेदक द्वारा बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आने के बाद वित्त विभाग ने उसे किसी भी प्रकार का भुगतान न करने का निर्देश दिया, जिससे पुल निर्माण कार्य ठप हो गया. विधायक दशरथ गागराई ने सरकार से मांग की कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नई निविदा जारी कर पुल निर्माण कार्य पूरा कराया जाए.20 साल पुराने पुल से हो रहा आवागमन, बारिश में डूब जाता है
खरसावां-सीनी मार्ग पर रायडीह के पास सोना नदी पर जिस पुल से आवागमन हो रहा है, वह 20 साल से भी अधिक पुराना है. पुल की ऊंचाई दस फीट से भी कम होने के कारण बरसात के मौसम में यह डूब जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है. करीब छह साल पहले पथ निर्माण विभाग ने नया पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन संवेदक के कानूनी विवाद में फंसने के बाद निर्माण कार्य अटक गया. अब फिर से पुल निर्माण की मांग तेज हो गयी है. पुल बनने से खरसावां और सरायकेला प्रखंड के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










