खरसावां के कातीदिरी में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, तीन अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त 

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News

खरसावां थाना क्षेत्र के कातीदिरी अवैध शराब की भट्टी को ध्वस्त करती उत्पाद विभाग की टीम

Seraikela Kharsawan News: खरसावां थाना क्षेत्र के उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण पर कार्रवाई की. अभियान के दौरान तीन भट्टियां तोड़ी गई और भारी मात्रा में जावा महुआ जब्त हुआ. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अवैध रूप से संचालित तीन शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही करीब 1100 किलोग्राम जावा महुआ और 40 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. यह कार्रवाई खरसावां थाना क्षेत्र के रिडींग के कातीदिरी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई. 

डीसी और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा है अभियान

उत्पाद विभाग की ओर से जिले के उपायुक्त व अधीक्षक उत्पाद के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के चुआई व बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को खरसावां थाना क्षेत्र रिडींग गांव के कातीदिरी में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान तीन अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. अभियान के क्रम में लगभग 1100 किलोग्राम जावा महुआ और 40 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. बरामद अवैध उत्पादों को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में संबंधित चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हुए संचालक

उत्पाद विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध भट्टी संचालक मौके से फरार हो गए.जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब की चुलाई, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा.विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब कारोबार के कारण क्षेत्र में सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, इसलिए इस पर सख्ती जरूरी है.

यह भी पढ़ें: पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड में वामदलों का देशव्यापी आंदोलन, 29 मई से प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola