जयदा नदी में नहाने उतरा दिल्ली का चालक तेज बहाव में बहने से हुआ मौत, एनडीआरएफ की टीम ने जयदा मंदिर के पास निकाला शव

Updated:
विज्ञापन
नदी से शव को निकालते एनडीआरएफ की टीम  मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

नदी से शव को निकालते एनडीआरएफ की टीम मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

चांडिल के जयदा छठ घाट पर सुवर्णरेखा नदी में नहाने उतरे दिल्ली के चालक की डूबने से मौत हो गई. एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह शव को बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

चांडिल थाना क्षेत्र के जयदा स्थित सुवर्णरेखा नदी छठ घाट पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. दिल्ली का एक पिकअप वैन चालक नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गया. देर रात तक उसकी तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वही सोमवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम जयदा सुवर्णरेखा नदी पहुंचकर चालक की तलाश शुरू कर दी. एनडीआरएफ की टीम ने जयदा मंदिर के पास से शाहरुख खान का शव बरामद किया.

जमशेदपुर से दिल्ली लौट रहा था शाहरुख

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी चालक शाहरुख खान अपने अन्य चालक साथियों के साथ सामान लेकर जमशेदपुर आया था. माल खाली करने के बाद सभी दिल्ली लौट रहे थे. इसी दौरान रविवार शाम करीब 6 बजे वे जयदा छठ घाट पर नहाने के लिए रुके. उस समय चांडिल डैम के सातों रेडियल गेट खुले होने के कारण सुवर्णरेखा नदी में पानी का तेज बहाव था. नहाने के दौरान शाहरुख अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बह गया. साथ मौजूद चालक और खलासी ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी तथा तत्काल चांडिल थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की. हालांकि अंधेरा होने और नदी में तेज बहाव के कारण देर रात तक चालक का पता नहीं चल सका. चांडिल थाना पुलिस ने बताया कि नदी में तेज बह गया था. सोमवार सुबह से एनडीआरएफ की टीम के द्वारा चालक की तलाश कर शव को बरामद किया. वही चांडिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola