Seraikela Kharsawan news : आपसी विवाद में चाकूबाजी से पुत्र की मौत, पिता गंभीर
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
कुचाई के जिलिंगदा गांव में दो पक्षों में कहासुनी हो गयी. मामले बढ़ते हुए मारपीट तक जा पहुंची. इसके बाद चाकूबाजी में पुत्र की मौत हो गयी. जबकि पिता की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
विज्ञापन
कुचाई.
कुचाई थाना के जिलिंगदा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई दो पक्षों में चाकूबाजी व मारपीट की घटना में युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. मृत युवक शिवनाथ उरांव कुचाई के जिलिंगदा गांव का रहने वाला था. सूचना पर कुचाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.कहासुनी से शुरू मामला हाथापाई होते हुए चाकूबाजी तक पहुंचा:
जानकारी के अनुसार, कुचाई के जिलिंगदा गांव में मंगलवार की देर शाम मामूली बात को लेकर बाया उरांव (56) का चचेरे भाई बाबूलाल उरांव (56) से कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते हाथापाई की नौबत आ गयी. मामला को शांत कराने के लिए बाया उरांव का पुत्र शिवनाथ उरांव (30) व बाबूलाल उरांव का पुत्र मोहन उरांव (34) भी पहुंच गये. इसी क्रम में शिवनाथ उरांव व उसके पिता बाया उरांव पर बाबूलाल उरांव ने धारदार चाकू से हमला कर दिया. वहीं दूसरी ओर, शिवनाथ उरांव व बाया उरांव ने बाबूलाल उरांव व मोहन उरांव की डंडे से पिटाई कर दी. घटना में चारों घायल हो गये. चाकूबाजी में घायल शिवनाथ उरांव व पिता बाया उरांव को सरायकेला सदर अस्पताल में प्राथमिक प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. एमजीएम पहुंचने पर चिकित्सकों ने शिवनाथ की मृत घोषित कर दिया. जबकि शिवनाथ के पिता बाया उरांव की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दूसरी ओर, बाबूलाल उरांव व उसके पूत्र मोहन उरांव का उपचार कुचाई सीएचसी में चल रहा है.शिवनाथ के परिवार का रो रोकर बुरा हाल:
आपसी झगडे़ व चाकूबाजी में मृत शिवनाथ उरांव के परिवार को रो रोकर बुरा हाल है. उसकी पत्नी सुरूकुनी उरांव व दो बच्चे रो रोकर बेसुध हो रहे थे. आस-पास के लोग पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए नजर आये.थाना प्रभारी ने ली मामले की जानकारी:
सूचना मिलते ही कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली. साथ ही एमजीएम पहुंच कर मृतक शिवनाथ उरांव के पिता बाया से बयान लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










