Seraikela Kharsawan News : नीमडीह में 12 केन बम मिले सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : नीमडीह में 12 केन बम मिले सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई-दलभंगा ओपी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी

विज्ञापन

खरसावां.

सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई-दलभंगा ओपी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. नक्सल प्रभावित नीमडीह के पहाड़ी इलाके से सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाकर 12 केन बम बरामद किये हैं. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को सूचना मिली थी कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जंगलों में गोला-बारूद छिपाकर रखा है. इस सूचना पर सुरक्षा बलों द्वारा नीमडीह के पहाड़ी इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. सुरक्षाबलों ने माओवादियों द्वारा डंप किये गये 1.5 किलोग्राम के 12 केन आइइडी बरामद किये. सभी आइइडी को जंगल में ही बम निरोधक दस्ता की मदद से नष्ट कर दिया गया. केन बमों को नष्ट करने के दौरान जंगल में जोरदार धमाका भी हुआ. जिस जगह बम मिले, वहां भौगोलिक दृष्टिकोण से पहुंचना काफी कठिन है. पूरा क्षेत्र घने जंगल व पहाड़ों से घिरा है. यह इलाका कुचाई के दलभंगा ओपी का सीमावर्ती क्षेत्र है. इसकी सीमा खूंटी जिला से सटा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola