कॉलेज में बैंक काउंटर नहीं, 4 KM दूर फीस जमा करने जा रहे छात्र, AIDSO ने सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते छात्र

सिंहभूम कॉलेज में बैंक काउंटर न होने से छात्रों को हो रही परेशानी, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन.

विज्ञापन

चांडिल: सिंहभूम कॉलेज में बैंक काउंटर नहीं होने से छात्रों को फीस जमा करने के लिए करीब 4 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है. छात्रों की इस परेशानी को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में बैंक काउंटर खोलने की मांग की. संगठन ने इस संबंध में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा.

AIDSO के कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो ने कहा कि फिलहाल कॉलेज में सेमेस्टर-7 का नामांकन चल रहा है. कॉलेज परिसर में बैंक काउंटर की सुविधा नहीं होने के कारण छात्रों को फीस जमा करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया की नीमडीह शाखा जाना पड़ रहा है. कॉलेज से बैंक की दूरी करीब 4 किलोमीटर है.

उन्होंने बताया कि बैंक में भीड़ रहने के कारण छात्रों का काफी समय और पैसा खर्च हो रहा है. छात्रों की सुविधा को देखते हुए कॉलेज परिसर में तत्काल बैंक काउंटर खोलने की मांग की गई है, ताकि फीस जमा करने के लिए उन्हें बार-बार दूर न जाना पड़े.

मौके पर समीर कुमार महतो, राजा प्रमाणिक, सत्यजीत प्रमाणिक, अफशा परवीन, सुनीता महतो और दीपाली महतो समेत अन्य मौजूद रहे.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola