जिस शेड के नीचे जुटती है भीड़, वही भरभराकर गिरा
गिरा जर्जर शेड.
चौका के खुंटी साप्ताहिक बाजार में जर्जर शेड गिरने से बड़ा हादसा टला। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ. प्रशासन से अन्य जर्जर शेड हटाने की मांग की गई है.
चौका : चौका थाना क्षेत्र के खुंटी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गयी बारिश में जर्जर शेड गिर गया. गनीमत रही कि घटना के समय शेड के नीचे कोई नहीं था. इससे बड़ा हादसा टल गया.
काफी दिनों से जर्जर था शेड
स्थानीय लोगों ने बताया कि शेड काफी दिनों से जर्जर स्थिति में था. कभी भी गिर सकता था. बाजार के दिन यहां भारी भीड़ रहती है. लोग इसी शेड के नीचे खरीद-बिक्री भी करते हैं. ऐसे में बाजार के दिन यह घटना घटती तो अनहोनी हो सकती थी.
मुखिया ने लिया जायजा
मुखिया सुकराम बेसरा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा - बाजार परिसर में मौजूद अन्य जर्जर शेड को भी तुरंत गिराया जाए. इसके लिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके. मालूम हो कि खुंटी में शुक्रवार और सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है. जहां आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।वहीं जर्जर शेड के नीचे खरीद बिक्री करते है।जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










