डोभा से पानी पी रहे यहां के ग्रामीण, उनकी पीड़ा जान आप भी रह जाएंगे दंग
ग्रामीणों के साथ बैठक करते प्रवेश गोप व अपनी समस्या बयां करते ग्रामीण.
चांडिल के नीच टोला में भीषण पेयजल संकट, ग्रामीण डोभा से पानी लाने को मजबूर. सरकार से स्थायी जलस्रोत उपलब्ध कराने की मांग की गई.
चांडिल : कुकड़ू प्रखंड की ईचाडीह पंचायत के नीच टोला के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या हो रही है. आज भी ग्रामीण एक प्राकृतिक जलस्त्रोत (डोभा) से पानी पीने को मजबूर हैं. मंगलवार को नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रदेश सचिव इंजीनियर प्रवेश गोप ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने बताया - टोला में स्थायी जलस्रोत नहीं होने के कारण उन्हें दुर्गम प्राकृतिक जलस्त्रोत (डोभा) से पानी लाना पड़ता है. इससे रोजाना काफी समय और श्रम खर्च हो रहा है.
सरकार से जलस्त्रोत उपलब्ध कराने की मांग
ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद प्रवेश गोप ने स्थिति पर चिंता जतायी. सरकार से नीच टोला में तत्काल जलस्रोत उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा - ग्रामीणों को बुनियादी जरूरत के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है. इस अवसर पर पूर्ण चंद्र, रोहिणी, जयंती, नुनीबाला, मंगली, दुखु, वृंदावन, मथुरा, त्रिलोचन, भारती समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










