डीसी साहब...कचरा डंपिंग के लिए भूमि कराएं चिह्नित

विज्ञापन

जनता दरबार में अपनी समस्याओं से डीसी को अवगत कराते लोग.

सरायकेला डीसी नितिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में आदित्यपुर कचरा डंपिंग और भूमि विवाद सहित कई समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए.

विज्ञापन

सरायकेला : उपायुक्त कार्यालय कक्ष में सोमवार को डीसी नितिश सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें एक व्यक्ति ने अपील की कि डीसी साहब आदित्यपुर में कचरा डंपिंग के लिए भूमि चिह्नित कराएं. आदित्यपुर में कचरा डंपिंग के लिए भूमि नहीं है. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से अवगत कराया. जनता दरबार में डीसी ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनी. संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जनता दरबार में आए ये मामले

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आदित्यपुर क्षेत्र में कचरा डंपिंग के लिए भूमि चिह्नित करने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नगर निगम आदित्यपुर में कार्यरत एजेंसी द्वारा कार्य में लापरवाही, भू-अर्जन विभाग द्वारा अधिग्रहित भूमि के लंबित मुआवजा भुगतान से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, इसके अलावा मौजा कुचाई के अंतर्गत टोला गाड़ाकुटी, कोपलोंग एवं कसोमकुटी के लिए पृथक ग्राम सभा के गठन की अनुमति प्रदान करने से संबंधित आवेदन भी ग्रामीणों द्वारा सौंपा गया. डीसी ने सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


विज्ञापन
प्रताप कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola