विधानसभा में गूंजा चांडिल में हाथियों के आतंक का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

बात रखती विधायक सविता महतो.

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने मानसून सत्र के दौरान चांडिल में स्टेडियम, पर्यटन विकास और जंगली हाथियों के आतंक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया.

विज्ञापन

चांडिल : ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने मानसून सत्र के दौरान चांडिल अनुमंडल से जुड़े कई अहम मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया. उन्होंने क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन स्थलों के विकास और जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग सरकार के सामने की.

स्टेडियम निर्माण की आवश्यकता पर दिया जोर

तारांकित प्रश्न के उत्तर में सरकार ने बताया - प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्टेडियम के निर्माण की योजना के तहत भूमि का प्रस्ताव मांगा गया है. इसके लिए कुकड़ू सहित अन्य प्रखंडों से जमीन संबंधी प्रस्ताव प्राप्त किए जा रहे हैं. विधायक ने क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्टेडियम निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया.

ओड़िया और मुरु को पर्यटन स्थल बनाने की मांग

विधायक सविता महतो ने ओड़िया और मुरु गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित और घोषित करने की मांग भी विधानसभा में रखी. सरकार की ओर से बताया गया कि इस संबंध में प्रस्ताव जिला पर्यटन संवर्धन परिषद को भेजा जा चुका है. इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है.

हाथियों के आतंक पर भी सरकार का ध्यान खींचा

शून्यकाल के दौरान विधायक ने चांडिल अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा - हाथियों के कारण ग्रामीणों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है और फसलों व संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने सरकार से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने और हाथियों के आतंक का स्थायी समाधान निकालने की मांग की. विधायक ने कहा कि केवल तात्कालिक उपायों से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि इसके लिए दीर्घकालिक रणनीति जरूरी है.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola