Seraikela News : ट्रैक्टर के धक्के से महिला कॉलेज के नाइट गार्ड की मौत
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 12 May 2025 10:55 PM
ट्रैक्टर के धक्के से महिला कॉलेज के नाइट गार्ड की मौत
सरायकेला. सरायकेला खरसावां मार्ग पर मुक्ति पोखरी के समीप ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार गार्ड की मौत हो गयी. मृतक की पहचान खरसावां बेहरा साही निवासी जंबो जामुदा (37) के रूप में की गयी है. घटना सोमवार रात 9:00 बजे की है. जानकारी के अनुसार जंबो सरायकेला महिला कॉलेज में नाइट गार्ड के रूप में काम करता था, वह अपनी बाइक से ड्यूटी करने सरायकेला आ रहा था. जैसे ही मुक्ति पोखरी के पास पहुंचा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. पुलिस ने जंबो को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










