ePaper

Saraikela: हर वार्ड ने मिले वोट ने खोला मनोज चौधरी के जीत का द्वार, इस वजह से हारे राजा साहब

Updated at : 28 Feb 2026 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
Saraikela News

विजेता मनोज चौधरी और राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव

Saraikela: सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर मनोज चौधरी ने राजा साहब राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव का किला ध्वस्त कर दिया. उन्होंने अधिकतर बूथों पर बढ़त बनाई और जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

प्रताप मिश्रा/शचिंद्र दाश
Saraikela: सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर मनोज चौधरी को प्रत्येक बूथ पर मिले वोट ने जहां जीत दिला दी, वहीं राजा साहब को सभी बूथों पर वोट नहीं मिलने के कारण हार का सामना करना पड़ा. उनकी विजय की गाड़ी का पहिया थम गया. रियासत के राजा शहर से सटे वार्ड व टोला के वोटरों को साधने में सफल नहीं रहे और काफी कम वोट उन्हें उस क्षेत्र से मिले. जिसके कारण उनका वोट संख्या घट गया और जीत से दूर रह गये.

सभी बूथों में मनोज की रही दमदार उपस्थिति

सरायकेला नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड में कुल 13 बूथ बनाये गये थे, जिसमें से विजेता मनोज चौधरी को पांच वार्ड जिसमें वार्ड संख्या तीन, वार्ड सात, वार्ड नौ, वार्ड 10 और वार्ड 11 में लीड मिला है. राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव को वार्ड संख्या छह में लीड मिला. प्रत्याशी जलेश कवि को वार्ड एक और वार्ड आठ में लीड हासिल हुआ. सुमित चौधरी को वार्ड दो में, सानद आचार्य को वार्ड पांच एवं सनतान मुंडा को वार्ड चार में लीड मिला.

विजेता मनोज को सभी वर्गों का मिला साथ

सरायकेला नगर पंचायत के कुल 11 वार्ड में अधिकांश वार्ड में मनोज चौधरी लीड या दूसरे नंबर पर रहे. सभी बूथों में वोट मिलने के कारण मनोज का वोट बढ़ता गया जबकि बाकी प्रत्याशी सीमित बूथों पर ही लीड हासिल करने में सफल रहे और बाकी बूथों में काफी पीछे रहे.

किस वार्ड पर किसको कितना मिला वोट

वार्डजलेश कविराजा प्रतापप्रदीप आचार्यमनोज चौधरीसानद आचार्यसनातन मुंडासुमित चौधरी
वार्ड 196701085541284
वार्ड 2192125111571349245
वार्ड 3891503241447999
वार्ड 42955612642156112
वार्ड 519153820939353137
वार्ड 6573152148145168
वार्ड 71391348275109198
वार्ड 8190501616628376
वार्ड 99717821231921372
वार्ड 109896113586880
वार्ड 11102168217044375

ये भी पढ़ें…

Bokaro: कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बेरमो में भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण

टाटा समूह की विरासत पर कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola