Seraikela Kharsawan News : वंचित बच्चों को अधिकार दिलाने की तैयारी, सचिव ने अभियान की समीक्षा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 24 May 2025 12:09 AM

विज्ञापन

वंचित बच्चों को अधिकार दिलाने की तैयारी, सचिव ने अभियान की समीक्षा

विज्ञापन

सरायकेला.सरायकेला व्यवहार न्यायालय परिसर की मीटिंग हॉल में साथी यूनिट की बैठक की अध्यक्षता डीएलएसए सचिव तौसिफ मिराज ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य साथी अभियान के तहत वंचित बच्चों को कानूनी पहचान दिलाना व उन्हें सामाजिक कल्याण योजनाओं से जोड़ना है. बैठक में बताया कि नालसा की ओर से चलाया जा रहा अभियान न्याय एवं समान अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. डीएलएसए सचिव ने कहा कि देश में कई ऐसे असहाय बच्चे हैं, जो सड़कों या देखभाल संस्थानों में जीवनयापन कर रहे हैं. उनके पास आधार कार्ड नहीं है. यह पहचान पत्र उन्हें सरकारी योजनाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाल संरक्षण कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है. साथी अभियान इन बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सर्वेक्षण, आधार पंजीकरण, एवं कानूनी सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है, जिसमें डीएलएसए की अहम भूमिका है. अभियान को मिशन मोड में लागू करने के तरीकों पर चर्चा की गयी. सचिव ने बताया कि डीएलएसए की ओर से अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जायेगा, जिसमें सर्वेक्षण, आधार पंजीकरण एवं कानूनी सहायता की प्रक्रिया शामिल होंगी. अभियान 26 मई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा. जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में आधार पंजीकरण शिविर आयोजित किये जायेंगे. बैठक में बाल कानूनों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में प्रदीप उरांव, संतोष कुमार व वॉलंटियर्स आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola