चांडिल-कांड्रा मार्ग बदहाल, बड़े-बड़े गड्ढे बने जानलेवा
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
चांडिल से कांड्रा को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति ठीक नहीं है. उड़ती धूल से स्थानीय लोग बीमार हो रहे हैं.
विज्ञापन
चांडिल.
चांडिल से कांड्रा को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है. चांडिल गोलचक्कर से मानीकुई पुलिया तक सड़क जानलेवा हो गयी है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. साथ ही जर्जर सड़क की उड़ती धूल से राहगीरों काफी परेशानी हो रही है. सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है. उसी मार्ग पर स्थित चैनपुर गांव के समीप केनाल का गार्डवाल भी टूट कर गिर गया है. जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.बीडीओ-सीओ इसी मार्ग का करते हैं इस्तेमाल
चांडिल-कांड्रा मार्ग सीधे जिला मुख्यालय के साथ चांडिल ब्लॉक व औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ता है. उक्त मार्ग पर रोजाना बीडीओ, सीओ, एसडीओ, थाना प्रभारी, एसडीपीओ के अलावा जिले के वरीय पदाधिकारी आना-जाना करते हैं. सड़क की स्थित काफी दयनीय हो गयी है. इससे आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं. सड़क पर वाहन हिचकोले खाते हुए चलने को विवश हैं. सड़क पर पैदल व बाइक से चलने वाले लोगों को उड़ती धूल से परेशानी हो रही है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे से बाइक चालक हमेशा दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. हादसे में कई वाहन चालकों की जान भी जा चुकी है. लेकिन जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उदासीन बने हुए हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










