Seraikela Kharsawan news: राम-भरत मिलन के प्रसंग को देख भाव विभोर हुए लोग

Updated at : 20 Feb 2025 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan news: राम-भरत मिलन के प्रसंग को देख भाव विभोर हुए लोग

खरसावां में राम का राज्याभिषेक के साथ सात दिनी रामलीला का समापन हो गया. रामलीला देखने आये लोगों ने जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे लगाये.

विज्ञापन

19 केएसएन 1 : खरसावां के पदमपुर में रामलीला में राम राज्याभिषेक के बाद राम-सीता-लक्ष्मण व हनुमान की आरती उतारते लोग 19 केएसएन 2 : खरसावां के पदमपुर में रामलीला को देखने पहुंचे लोग संवाददाता, खरसावां खरसावां के पदमपुर में रावण वध, भरत मिलाप और राम राज्याभिषेक के साथ सात दिवसीय रामलीला का समापन हुआ. इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयकारे लगाये गये. उत्तर प्रदेश के काशी, प्रयागराज व अयोध्या से आये कलाकारों ने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, हनुमान की भूमिका में दर्शकों का मन मोह लिया. नाट्य मंचन में दिखाया गया कि राम 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद लक्ष्मण और सीता के साथ अयोध्या पहुंचते हैं. वहीं, राम-भरत मिलन के मार्मिक प्रसंग को देख उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो गये. राम व भरत के भावुक मिलाप के दृश्य का मंचन देख दर्शकों की आंखें छलक आयी. दर्शकों की मुख से बरबस निकल पड़ा कि भाई हो तो भरत जैसा. लंका का सिंहासन विभीषण को सौंप अयोध्या लौटे प्रभु राम लंबे समय तक चले युद्ध के बाद भगवान राम लंकापति रावण का वध करते हैं. रावण वध के बाद भगवान राम ने विभीषण को लंका का सिंहासन पर राज्याभिषेक करते हैं. अयोध्या में भगवान राम के आगमन की सूचना पाकर भरत प्रसन्न हो जाते हैं. उन्होंने भाई शत्रुघ्न के साथ श्री राम, लक्ष्मण व सीता के साथ स्वागत किया. राम व भरत गले मिले तथा राम को अयोध्या का राज संभालने का आग्रह करते हैं. राम-भरत मिलन का मार्मिक प्रसंग को देख उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो गये. भरत-मिलाप के बाद राम राज्यभिषेक किया गया. राज्याभिषेक के बाद प्रजा ने राम-सीता की आरती उतरा. साथ ही जयश्रीराम के जयकारे लगाये गये है. इस दौरान अजय मिश्रा, सुब्रत सिंहदेव, अमित केसरी, मनमीत सिंह, दिलीप कुमार, अजय मंडल, कालिया साहू, झंटू मंडल, अंकित सिंह, सदानंद मंडल, लक्ष्मण मंडल, बापी सिंह, रंजन साहू, भारत साहू, सुमंत पड़िहारी, राजेन मंडल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola