seraikela kharsawan news : बेटे को बचाने के लिए कैनाल में कूदी मां, मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
चांडिल के कैनाल में मां अपने बेटे साथ नहाने आयी थी. इसी क्रम में बच्चा बहने लगा.
विज्ञापन
चांडिल.
चांडिल थाना अंतर्गत दालग्राम के पास सुवर्णरेखा कैनाल में डूबने से सची प्रमाणिक (25) की मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह की है. मृतका चांडिल बाइपास रोड मठिया के समीप की रहने वाली थी. जानकारी के अनुसार, सची अपने बेटे के साथ कैनाल में नहाने गयी थी. इस दौरान कैनाल में उसका बेटा बहने लगा. बेटा को बचाने के लिए सची गहरे पानी में कूद गयी. हालांकि, थोड़े दूर पर नहा रहा एक व्यक्ति उसके बेटा को बचा लिया. वहीं महिला के गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गयी. सूचना पर आनन-फानन में परिजन चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये, डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गिरकर घायल
चांडिल.
तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू ब्लॉक के समीप बाइक से देर रात दो युवक सिरुम जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार दलबल के साथ पहुंचे और घायल को तिरुलडीह उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. दोनों घायल युवक की पहचान कुकड़ू ब्लॉक के सिरुम गांव निवासी का अजंबर कुम्हार व 0नीलकंठ कुम्हार के रूप में हुई है……………………………………………………………………….डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










