मागे पोरोब पर सरायकेला के पुलिस लाइन में जमकर थिरके खरसावां विधायक, देखें Video
मंच पर मौजूद विधायक दशरथ गागराई
Mage Porob : मागे पोरोब के मौके पर खरसावां से विधायक दशरथ गागराई सरायकेला के पुलिस लाइन में जमकर नृत्य किया और लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दी.
सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश : कोल्हान के शहर से लेकर गांव और कस्बों में इन दिनों मागे पोरोब (मागे पर्व) की धूम मची हुई है. इसी कड़ी में सरायकेला के पुलिस लाइन में पहली बार पुलिस एसोसिएशन की ओर से मागे पोरोब का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, एसपीडीओ संजय सवैया समेत विभिन्न थाना के प्रभारी, पुलिस कर्मी और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे. जहां देशाउली में पहले पूजा-अर्चना की गई. इसके पश्चात सभी लोगों ने मांदर व नगाडे की थाप पर मागे गीत पर नृत्य किया.
विधायक दशरथ गागराई ने गीत और नृत्य से बांधा समां
इस दौरान विधायक दशरथ गागराई एक कलाकार के रूप में नजर आये. यहां उन्होंने मांदर और नगाड़ा बजाने के साथ समाज के लोगों के साथ नृत्य भी किया. साथ ही हो भाषा में मागे गीत को अलग-अलग अंदाज में पेश कर समां बांधा. विधायक दशरथ गागराई के साथ जिला के एसपी मुकेश लुणायत और एसडीपीओ समीर सवैया भी मांदर पर थाप देते हुए नृत्य करते नजर आये. नृत्य का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा. जहां निमिन बुगिन मागे जो पोरोब, रोसा आंदाओ आ, बाजी गोजेन बाटी गोजेन…, मागे ना पोरोब, ताराबु मेंटे, निमिन बुगिन मागे ना पोरोब… जैसे कई मागे गीतों पर लोग मांदर की थाप पर झूमते नजर आये.

क्षेत्र की संस्कृति से जुड़ा हुआ है मागे पोरोब : गागराई
इस खास मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि मागे पोरोब क्षेत्र की संस्कृति से जुड़ा हुआ है. यह सृजन का पर्व है. विधायक दशरथ गागराई ने लोगों से अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाने की अपील की. उन्होंने आगे कहा कि, यह पर्व आपसी भाईचारा बनाये रखने और एक-दूसरे को सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने भी लोगों को मागे पर्व की शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










