Kharsawan: नशे के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई, पुलिस और SSB ने 4 एकड़ में अफीम की खेती को किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन
Kharsawan: नशे के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई, पुलिस और SSB ने 4 एकड़ में अफीम की खेती को किया नष्ट

Kharsawan: खरसावां में अफीम की खेती पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. रविवार को भी करीब 4 एकड़ जमीन पर लगाए गए अफीम की फसल को नष्ट किया गया.

विज्ञापन

Kharsawan: खुफिया जानकारी के आधार पर झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए 26वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), रांची ने 18 जनवरी को एक विशेष संयुक्त अभियान चलाकर नशे के कारोबारों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. मतकामडीह की ‘ई’ कंपनी द्वारा प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर सहायक कमांडेंट श्यामल विश्वास के नेतृत्व में झारखंड पुलिस चौका थाना के साथ मिलकर सरायकेला-खरसावां जिले के थाना चौका के हाथीकोचा गांव में अभियान चलाया गया. इस दौरान वन भूमि पर लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में फैली अवैध अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया.

अफीम की खेती के खिलाफ अभियान तेज

ये सफल अभियान अवैध अफीम की खेती को समाप्त करने के लिए सशस्त्र सीमा बल के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है. नागरिक प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे अभियानों के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सशस्त्र सीमा बल लगातार काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें…

Kharsawan: मॉडल स्कूल के छात्र समीर बेहरा ने नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

सरायकेला के राजघराने में शोक की लहर, पद्मश्री सानलाल साहब की बेटी स्नेहलता का निधन

Seraikela Kharsawan News : ड्रोन से हुई अफीम खेती की निगरानी

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola