खरसावां महिला फुटबॉल अकादमी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन

Updated:
विज्ञापन

खरसावां महिला फुटबॉल अकादमी के गठन के लिए अर्जुना स्टेडियम में आयोजित चयन शिविर में फिटनेस टेस्ट देते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

खरसावां महिला फुटबॉल अकादमी के लिए चयन शिविर आयोजित, 25 खिलाड़ियों को चुना गया। दूसरा चरण 19 जुलाई को सरायकेला में होगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां महिला फुटबॉल अकादमी के गठन के लिए रविवार को अर्जुना स्टेडियम में चयन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं 72 महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पहले चरण में 25 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया. आयोजकों ने बताया कि चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण 19 जुलाई को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित किया जाएगा. दूसरे चरण के चयन के बाद खरसावां महिला फुटबॉल अकादमी की अंतिम सूची जारी की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को जिला एवं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मंच उपलब्ध होगा. चयन शिविर में फुटबॉल विशेषज्ञ मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, बलराम महतो, संजय सुंडी, पोलूस नाग, चंद्र मोहन सोय सहित अन्य प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के कौशल का मूल्यांकन किया. आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला. आयोजकों ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola