सरायकेला के राजघराने में शोक की लहर, पद्मश्री सानलाल साहब की बेटी स्नेहलता का निधन

Updated:
विज्ञापन

स्नेहलता देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़, Pic Credit- Prabhat Khabar

Snehlata Devi: सरायकेला राजघराने की राजकुमारी और छऊ कला में पद्मश्री सानलाल साहब की बेटी स्नेहलता देवी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया. राज पैलेस में पहुंचकर कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

Snehlata Devi, सरायकेला, प्रताप मिश्रा: सरायकेला राजघराने की राजकुमारी और छऊ कला में पद्मश्री से सम्मानित स्व. सुधेन्द्र नारायण सिंह देव (सानलाल साहब) की बेटी स्नेहलता देवी का शनिवार देर रात निधन हो गया. वह 70 साल की थी. जानकारी के मुताबिक वह बीते कई दिनों से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज दिल्ली और रांची में चल रहा था. निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर जन्मस्थान सरायकेला लाया गया. रविवार सुबह लगभग 10 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अंतिम दर्शन के लिए कई लोग पहुंचे थे राज पैलेज

राज पैलेस में उनका अंतिम दर्शन करने के लिए कई लोग पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज बागची भी वहां पहुंचे और श्रद्धांजलि दी. स्नेहलता देवी का निधन सरायकेला राजघराने और स्थानीय समाज में गहरा शोक का माहौल है.

Also Read: टूरिज्म में इन्वेस्टमेंट का नया हॉटस्पॉट बनेगा झारखंड, फॉरेन इन्वेस्टर्स को न्योता देने की तैयारी

Also Read: रांची में दो गुटों के बीच भिड़ंत: जमीन विवाद में पिस्का मोड़ के पास फायरिंग, 3 घायल, 10 हिरासत में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola