रांची में दो गुटों के बीच भिड़ंत: जमीन विवाद में पिस्का मोड़ के पास फायरिंग, 3 घायल, 10 हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi Crime News: रांची के पिस्का मोड़ के पास जमीन विवाद को लेकर दो गैंग के बीच आपस में भिड़ गये. दो ग्रुपों के बीच जमकर फायरिंग हुई. इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ली है.

विज्ञापन

Ranchi Crime News, रांची : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास तेल मिल गली के नजदीक शनिवार की रात 9.30 बजे दो गैंग के बीच भिड़ंत हो गयी. दोनों गैंग के सदस्यों के बीच जमकर फायरिंग हुई. इस मामले में पुलिस 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, फायरिंग में एक ग्रुप की ओर से आकाश सिंह और विकास सिंह, (दोनों भाई) घायल हुए हैं, जबकि दूसरे ग्रुप से रवि यादव घायल हुआ है. फायरिंग में आकाश को गोली हाथ में लगी है, जबकि विकास को छाती और हाथ में.

विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे की जमीन को लेकर है विवाद

वहीं, दूसरे ग्रुप के सदस्य रवि यादव को गोली जबड़े में लगते हुए बाहर निकल गयी है. घटना के बाद स्थानीय लोग पहले दोनों भाई को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से तुरंत इलाज करने के बाद उनको रिम्स रेफर किया गया है. वहीं रवि यादव को इलाज के लिए ऑर्किड अस्पतालॉ में एडमिट कराया गया है. दोनों ग्रुपों के बीच विवाद रिंग रोड में ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे की जमीन में पैसे को लेकर है. फायरिंग के पहले मामले में संजय पांडेय के ऑफिस में मीटिंग हुई थी.

Also Read: रांची के कन्हैया केस में मिर्जापुर गैंग से जुड़ता लिंक, SIT की कार्रवाई तेज, 2 गुलगुलिया हिरासत में

डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी जांच करने पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली डीएसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी जांच के लिए पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से करीब एक दर्जन खोखा बरामद किया है. पुलिस को जांच में जानकारी मिली है कि आकाश सिंह और विकास सिंह संदीप थापा गिरोह के साथ जमीन कारोबार से संबंधित काम करते हैं. वहीं, रवि यादव सहित अन्य लोग संजय पांडेय गिरोह के साथ मिलकर जमीन का बिजनेस करते हैं.

Also Read: झारखंड सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का अंतिम मौका, बजट के लिए इस पोर्टल पर जाकर भेजें सजेशन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola