कोल्हान में ओड़िया भाषा के प्रति बढ़ रहा बच्चों का रुझान, हजारों बच्चे ले रहे हैं शिक्षा, सरकार ऐसे कर रही मदद

Updated:
विज्ञापन

कोल्हान के बच्चों को ओड़िया पढ़ाती शिक्षिका

Jharkhand News: कोल्हान के बच्चों में ओडिया भाषा के प्रति रूझान बढ़ रहा है. 116 सरकारी स्कूलों में 179 शिक्षक इस भाषा की शिक्षा दे रहे हैं. सामाजिक संगठन उत्कल सम्मिलनी ओडिशा सरकार के साथ मिलकर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं.

विज्ञापन

सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश: कोल्हान क्षेत्र में बच्चों को उनकी मातृभाषा ओड़िया में शिक्षा देने का एक अनूठा प्रयास किया जा रहा है. सामाजिक संगठन उत्कल सम्मिलनी की ओर से कोल्हान के कुल 116 सरकारी स्कूलों में मानदेय पर 179 शिक्षकों की नियुक्ति कर बच्चों को ओड़िया भाषा में शिक्षा दी जा रही है. उत्कल सम्मिलनी की ओर से मानदेय पर नियुक्त पूर्वी सिंहभूम जिला के 27 स्कूलों में 52 शिक्षक, पश्चिमी सिंहभूम जिला के 38 स्कूलों में 42 शिक्षक और सरायकेला-खरसावां जिले के 51 स्कूलों में 58 शिक्षक सिर्फ मातृभाषा ओड़िया पढ़ाते है. बतातें चलें इसके लिए ओडिशा सरकार की ओर से उत्कल सम्मिलनी को अनुदान भी दिया जाता है. गौरतलब है कि मातृभाषा ओड़िया को बचाने के साथ-साथ प्रचार प्रसार के लिए भी यह एक अनोखा कदम है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मातृभाषा के प्रति बच्चों का बढ़ रहा रुझान

ओड़िशा सरकार और उत्कल सम्मिलनी के इस पहल का असर भी बखूबी देखने को मिल रहा है. मातृभाषा ओड़िया के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ा है. फिलहाल कोल्हान के तीनों जिलों में कक्षा एक से आठ के बीच करीब 8300 बच्चे मातृभाषा ओड़िया की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. स्कूलों में ओड़िया पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है.

झारखंड की सभी खबरें यहां पढ़ें

वर्णबोध और साहित्य की पुस्तक उपलब्ध कराती है ओडिशा सरकार

सरकारी स्कूलों में नामांकन के बाद बच्चों को ओड़िया भाषा का अक्षर ज्ञान देने के लिए ओडिशा सरकार की ओर से मधु वर्णबोध नामक किताब उपलब्ध कराया जाता है. जिससे बच्चों को ओड़िया भाषा का अक्षर ज्ञान हासिल करने में काफी सहूलियत होती है. इसके अलावे वर्ग एक से आठ के विद्यार्थियों के लिए साहित्य की पुस्तक भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि झारखंड सरकार की ओर से कक्षा एक और दो के लिए ओड़िया भाषा की पुस्तक उपलब्ध करायी जाती है.

Also Read: सहित्यकार धर्मेंद्र महतो ने तैयार की कुड़मालि लिपि ‘कुड़माली कोड़ माला’, लोगों के बीच बांट चुके हैं सैकड़ों प्रतियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola