बस और ईंट लदे ट्रक में टक्कर, कई यात्री घायल
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 May 2026 8:02 PM
विज्ञापन
ईचागढ़ के तूता मोड़ के समीप हुई घटना, यात्रियों में मची चीख-पुकार
विज्ञापन
चांडिल.
ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली-रांगामाटी सड़क मार्ग स्थित तूता मोड़ के समीप गुरुवार को सवारियों से भरी तूफान बस और ईंट लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, तूफान बस टाटा से तिरुलडीह चौड़ा की ओर जा रही थी, जबकि ईंट लदा ट्रक रामगढ़ से रांगामाटी की ओर आ रहा था. इसी दौरान तूता मोड़ के पास दोनों में सीधी भिड़ंत हो गयी. अचानक हुई इस टक्कर से बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी और कई यात्री आंशिक रूप से घायल हो गये. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. सड़क के बीचों-बीच दोनों वाहनों के फंसने से मार्ग के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया. पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है. इस बीच, हादसे का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों द्वारा बस से कुछ सामान गायब करने की भी बात सामने आयी है, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










