Saraikela News : बिरसा सोय अध्यक्ष व भरत सिंह गागराई महासचिव चुने गये

Updated at : 05 Mar 2025 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Saraikela News : बिरसा सोय अध्यक्ष व भरत सिंह गागराई महासचिव चुने गये

खरसावां : गैर राजनीतिक दल का ‘वृहद् झारखंड मोर्चा’ गठित

विज्ञापन

खरसावां.खरसावां के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों ने बैठक कर वृहद् झारखंड मोर्चा के नाम से एक गैर राजनीतिक दल का गठन किया. गुनाराम जामुदा की अध्यक्षता में बैठक में संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अध्यक्ष, महासचिव व कार्यकारिणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. इसमें खरसावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिरसा सोय को अध्यक्ष, भरत सिंह गागराई को महासचिव चुना गया. वहीं गुनाराम सावैयां, दुर्गा सावैयां, अभय सिंह जामुदा, सावन बारला, अविनाश जामुदा, रायसिंह जामुदा, गोंडो पूर्ति को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया. कमेटी का विस्तार संगठन के अध्यक्ष, महासचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य अपने सुविधानुसार करेंगे. इस दौरान वृहद् झारखंड मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया.

आम जनता का संगठन बनेगा वृहद झारखंड मोर्चा : बिरसा सोय

वृहद झारखंड मोर्चा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि झारखंड को नयी दिशा देने के लिए एक गैर राजनीतिक संगठन का गठन किया गया. कहा कि वृहद् झारखंड मोर्चा जो किसी व्यक्ति या दल का नहीं बल्कि आम जनता का संगठन बनेगा. भगवान बिरसा मुंडा के विचारों से प्रेरित होकर समाज के समग्र विकास के लिए वृहद झारखंड मोर्चा की परिकल्पना की गयी. बिरसा सोय ने कहा कि वृहद झारखंड मोर्चा के इस परिकल्पना में झारखंड के वीर शहीदों और क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों को साकार करने के साथ राज्य की जनता के सम्पूर्ण विकास पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

आदिवासी-मूलवासियों के संपूर्ण विकास की दिशा में कार्य करेंगे : भरत गागराई

मोर्चा के महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बने 24 साल हो गये. लेकिन राज्य गठन का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया है. स्कूलों में गुणवतापूर्ण, अच्छे अस्पताल, सिंचाई की सुविधा, बेरोजगारों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने की जरूरत है. संगठन के माध्यम से हमने झारखंड के आदिवासी और मूलवासियों के संपूर्ण विकास की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया है. बैठक में गुनाराम जामुदा, अभय सिंह जामुदा, सावन बारला, मानकी गोप, गोंडो पूर्ति, सतारी जामुदा, चांबरा जामुदा, दुर्गा संवैया, कोलाय सावैयां, गुनाराम सावैयां, रामसिंह जामुदा, पाण्डु सावैयां, लांडू जामुदा, अविनाश जामुदा, रायसिंह जामुदा, गुलाब कुम्हार, विपिन कालिंदी, जुरिया जामुदा, देवेन्द्र सावैयां, दशरथ लोहार, रेमो पूरती आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola