जिले में पिछले दो वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं की कमेटी गठित कर जांच कराएं : डीसी

Updated at : 04 Mar 2025 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में पिछले दो वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं की कमेटी गठित कर जांच कराएं : डीसी

सरायकेला में डीसी ने ऑनलाइन सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की.

विज्ञापन

सरायकेला.

डीसी रविशंकर शुक्ला ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की. डीसी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया. कहा कि आये दिन ओवर स्पीडिंग, सड़कों पर अवैध पार्किंग की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं. इस वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 में हुए दुर्घटनाओं की कमेटी गठित कर जांच कर मुख्य कारणों पर फोकस करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. डीसी ने कहा कि जिला में चिन्हित ब्लैक स्पॉट 18 हैं. उन जगहों पर साइनेज बोर्ड व स्ट्रीट लाइट लगाएं. डीसी ने मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों पर अवैध रूप से की जा रही वाहनों की पार्किंग, आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा व चांडिल के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों द्वारा गेट के सामने मुख्य सड़क पर अवैध रूप से वाहन पार्किंग करने पर कार्रवाई का निर्देश दिया है.

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं

डीसी ने कहा कि जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए लोगों में जागरूकता अभियान चलाएं. विद्यालय व कॉलेजों में सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन की जानकारी दें.

यातयात नियमों का कड़ाई से पालन करें : एसपी

एसपी मुकेश लुणायत ने कहा कि आये दिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़ाई से यातायात नियमाें का पालन करें. मुख्य चौक-चौराहों पर साइनेज बोर्ड, स्पीड लिमिट व नो इंट्री का बोर्ड लगाएं. यातायात नियमों के उल्लंघन जैसे ओवर स्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर लोडिंग आदि पर कार्रवाई करें . बैठक में आशीष अग्रवाल, जयवर्धन कुमार, रवि प्रकाश, गिरजा शंकर महतो, सदानंद महतो आदि मौजूद थे.

सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा

वर्ष दुर्घटनाएं मौत2023- 208- 153

2024-198- 1732025-17- 15

यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हो रहीं सड़क दुर्घटनाएं, जिले में वर्ष 2023 में 161 व 2024 में 173 लोगों ने जान गंवायी :

सरायकेला-खरसावां जिला में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं. इससे लोगों की जान माल की क्षति हो रही है. आंकडों पर गौर करें तो वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में सड़क हादसों में मौत की रफ्तार बढ़ी है. वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में 7.45 प्रतिशत अधिक लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवां चुके हैं. जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2023 में 161 लोगों की जान गयी थी, वहीं वर्ष 2024 में यह आंकड़ा बढ़ कर 173 हो गया है. समीक्षा बैठक के दौरान यह बात ओवर स्पीडिंग व यातायात नियमों की अनदेखी के कारण ज्यादातर दुर्घटनाएं हुई हैं.

राजनगर : वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत

राजनगर.

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) के गोविंदपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार बनकाठी टोला पाखनाडीह निवासी माधव महतो ( 61) की मौत हो गयी. घटना बीते रविवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, राजनगर के बनकाठी टोला पाखनाडीह निवासी माधव महतो साइकिल से किसी काम को लेकर गोविंदपुर आया था. लौटने में गोविंदपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. जिसमें माधव महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola