seraikela kharsawan news: खरसावां के राजकीय प्लस टू हाइस्कूल में पांच कक्षाएं बनेगी, खर्च होंगे 38.26 लाख रुपये

Published by : DEVENDRA KUMAR Updated At : 20 Apr 2025 1:19 AM

विज्ञापन

कक्षाएं बनने से बच्चों के पठन-पाठन में होगी सहूलियत

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में पांच अतिरिक्त क्लास रूम का निर्माण किया जायेगा. इस पर 38.26 लाख रुपये खर्च होंगे. इन पांच कमरों के बनने से प्लस टू की पढाई करने वाले बच्चों को पठन-पाठन में सुविधा होगी. सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू एवं विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप उर्फ नायडू ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट अनावरण कर योजना का शिलान्यास किया. छोटराय किस्कु ने कहा कि खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय हमेशा शिक्षा के मामले में अग्रणी रहा है. अतिरिक्त क्लास रूम बनने से प्लस टू के बच्चों को पठन-पाठन में सहूलियत मिलेगी. कहा कि वर्तमान में शिक्षा अत्यंत आवश्यक है. अर्जुन गोप ने कहा कि राज्य सरकार सभी शैक्षणिक संस्थाओं में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के चहारदीवारी निर्माण के बाद अब अतिरिक्त कक्षाओं का भी निर्माण कराया जा रहा है. इस विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है. इस दौरान जिप सदस्य कालीचरण बानरा, विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग) अनूप सिंहदेव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरुण जामुदा, दिलदार, रानी हेम्ब्रम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुम्हार, मो इबरार, अकबर जिया, ललन तिवारी, खिरोद प्रमाणिक, साधुचरण सोय, रमेश महतो, गोद सरदार, राजेश दलबेहरा, मो माजिद खान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola