seraikela News : सुनिश्चित करें कि रैयत व लाभुकों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े : एडीसी

सरायकेला में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की योजनाओं का अपर उपायुक्त ने समीक्षा की, विशेष शिविर लगा लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
खरसावां. सरायकेला स्थित जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को अपर उपायुक्त (एडीसी) जयवर्धन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई. अपर उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में मिले दिशा-निर्देशों के अनुपालन व दिशा की बैठक में अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री संजय सेठ व सदस्यों के उठाये गये मुद्दों के अनुपालन की समीक्षा की. एडीसी ने कहा कि सभी अंचल अधिकारी अपने पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ नियमित समीक्षा करें. यह सुनिश्चित करें कि अनावश्यक रूप से किसी रैयत/लाभुक को कार्यालयों का चक़्कर ना लगाना पड़े. सभी अंचलाधिकारी अपने कार्यालय में रखे अभिलेखों की जांच कर रख-रखाव की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करें.
अपर उपायुक्त ने अंचलवार दाखिल-ख़ारिज (म्यूटेशन), पीएम किसान ई-केवाइसी, मानकी-मुंडा/डाकुआ/ग्राम प्रधान की सम्मान राशि का भुगतान तथा परिसोधन पोर्टल पर लंबित मामले समेत अन्य योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की. लंबित मामलों के निराकरण के लिए अंचल व हल्का स्तर पर विशेष शिविर लगाने तथा स्व:म्यूटेशन संबंधित लंबित मामलों के यथाशीघ्र निराकरण का निर्देश दिया.सड़क के लिए जमीन लेने वालों को जल्द मुआवजा दें
बैठक के दौरान एडीसी जयवर्धन कुमार ने मानकी मुंडा/ डाकुआ/ग्राम प्रधान की लंबित सम्मान राशि का भुगतान करने, जाति/आय/आवासीय सर्टिफिकेट सम्बन्धित लंबित मामलों का नियमानुसार निराकरण करने व विभिन्न योजना अंतर्गत सड़क निर्माण में अधिग्रहीत भूमि की लंबित मुआवजा राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया.बैठक में सहायक अपर समाहर्ता कुमार रजत, सरायकेला एसडीओ सदानंद महतो, चांडिल एसडीओ विकास कुमार राय व जिला भूमि अभिलेख उप समाहर्ता सरायकेला निवेदिता नियति व सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे.
आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 आवेदन स्वीकृत
सरायकेला. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई. इस दौरान समिति सदस्यों के ने प्राप्त आवेदनों पर बिंदुवार चर्चा कर सर्वसम्मति से सड़क दुर्घटना से संबंधित पांच, पानी में डूबने से संबंधित दो, अतिवृष्टि से संबंधित आठ व अग्निकांड से संबंधित दो मामले में अनुदान राशि स्वीकृति करने का निर्णय लिया. उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को आपदा संबंधित प्राप्त आवेदनों के प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने के निर्देश दिये.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आइटीडीए आशीष अग्रवाल, सहायक समाहर्ता कुमार रजत, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सदानंद महतो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी निवेदिता नियति, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा व सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहे.बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदा अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में प्राकृतिक आपदा अंतर्गत सड़क दुर्घटना, वज्रपात, पानी में डूबने, अतिवृष्टि व अग्निकांड आदि से संबंधित स्वीकृति के लिए कुल 17 आवेदन प्राप्त हुये. इसमें सभी दस्तावेज प्राप्त है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




