Seraikela Kharsawan news : अपनी संस्कृति व परंपरा को न भूलें : सोनाराम बोदरा

Updated at : 27 Feb 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan news : अपनी संस्कृति व परंपरा को न भूलें : सोनाराम बोदरा

राजनगर के कालाझरना गांव में माघे धूमधाम से मनाया गया. जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि भाषा- संस्कृति ही हमारी पहचान है.

विज्ञापन

राजनगर के कालाझरना गांव में माघे धूमधाम से मनाया गया. जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि भाषा- संस्कृति ही हमारी पहचान है. समाज को शिक्षित करने की जरूरत है.

फोटो कैप्शन ( 26 आरजेएन 04) कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिफोटो कैप्शन (26 आरजेएन 05) मिसेस एवं मिस्टर कालाझरना को पुरस्कृत करतेफोटो कैप्शन (26 आरजेएन 06) माघे नृत्य करते महिलाएं

राजनगर.

राजनगर प्रखंड के कालाझरना गांव में शहीद बिरसा क्लब की ओर से बुधवार को माघे पर्व धूमधाम से मनाया गया. अतिथियों ने मांदर की थाप पर ग्रामीणों संग माघे नृत्य किया. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि माघे पर्व हमारे आदिवासी समाज का मुख्य त्योहार है. पर्व-त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति व परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए. कला और संस्कृति से ही हमारी पहचान है. हमें समाज को जागरूक और शिक्षित करने की जरूरत है, ताकि हमारे बच्चे पढ़ लिखकर समाज का नाम ऊंचा करें. भाषा-संस्कृति बचाये रखने के लिए इस तरह का आयोजन करना भी जरूरी है. कार्यक्रम में सुनीता बोदरा, मधुश्री महतो, मालती देवगम, लक्ष्मी गागराई, राजो टुडू, बिशु हेम्ब्रम, डोबरो देवगम, पितराम सोय, सामुराम टुडू आदि उपस्थित थे.

मिस- मिसेज कालाझरना को ड्रेसिंग टेबुल व मिस्टर कालाझरना को टेबुल फैन देकर सम्मानित किया:

माघे पर्व में युवक-युवतियां अखाड़े में जमकर नृत्य किया. कमेटी की ओर से बेहतर नृत्य प्रदर्शन करने वालों को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस बार मिस कालाझरना रानीडीह की अंजलि पूर्ति, मिसेज कालाझरना केशरगड़िया की चांदनी पूर्ति, मिस्टर कालाझरना परसुडीह के राज तुबिड़ को चुना गया. मिस कालाझरना को आर्मी जवान मिचराय सोय ने ड्रेसिंग टेबुल देकर सम्मानित किया.

गांव की सुख-समृद्धि की कामना : दिउरी

इससे पूर्व सोमवार को दिउरी (पुजारी ) पितराम सोय ने मुर्गे की बलि देकर माघ पूजा कर गांव की सुख समृद्धि की कामना की. इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज से दिउरी दारोम (स्वागत) में पारंपरिक परिधान पहनकर नाचते हुए दिउरी को उनके घर पहुंचाया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष रोशन जामुदा, सचिव सितंबर देवगम, कोषाध्यक्ष छोटेलाल सिद्धू, बिरसा सिद्धू, सौरभ जामुदा, लालमोहन जामुदा, लालसिंह सोय, अर्जुन सिदू, अमन सोय, डिबर सोय, पलवन सोय, नसीब सोय, मिचराय सोय, सनातन सोय, सुखलाल गागराई, भीम देवगम, कृष्णा सोय, कृष्णा देवगम, संदीप देवगम, बिहारी सोय, प्रदीप देवगम, राजेश सोय, अनिल देवगम, प्रधान देवगम, ठाकुर देवगम, जम्बू देवगम, गंगाराम देवगम, सागेन देवगम, सकून जामुदा, संजय लोहार, दुम्बी देवगम, सुनील सोय, पीतराम सोय, डिबर सिद्धू, सुनील देवगम, सुखलाल गागराई, भुंडा सिद्धू, रोमियो देवगम सहित समस्त ग्रामवासियों का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola