seraikela kharsawan news: गैलन में डीजल लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर फरार
Updated at : 01 Mar 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को पिकअप वैन अनियंत्रित हो कर पलट गया
विज्ञापन
खरसावां.
खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को पिकअप वैन (जेएच01/एफआर 8531) अनियंत्रित हो कर पलट गया. बताया जाता है कि पिकअप खरसावां से कुचाई की ओर जा रही थी. इसी दौरान कांकी नाला के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गया और पास के पेड़ से टकरा गया. हादसे में ड्राइवर घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया. मालूम हो कि पिकअप वैन में करीब एक दर्जन गैलन डीजल भरा था. पलटने से डीजल बर्बाद हो गया.बाइक से बोकारो से टाटा आ रहा युवक नाली में घुसा, घायल
चौका.
चौका-कांड्रा सड़क मार्ग स्थित लखना सिंह घाटी के पास बाइक से बोकारो से जमशेदपुर (कीताडीह) जा रहा युवक शिव नारायण सिंह अनियंत्रित होकर नाली में घुस गया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे की है. रास्ते से गुजर रहे समाजसेवी निर्मल महतो ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया.ट्रक हुआ ब्रेकडाउन, हाता-चाईबासा व राजनगर-सरायकेला मार्ग दो घंटे बाधित:
राजनगर मुख्य बाजार के सिदो-कान्हू चौक पर शुक्रवार को ट्रक के ब्रेकडाउन होने से हाता-चाईबासा व राजनगर-सरायकेला मार्ग दो घंटे तक बाधित रहा. दोनों मार्गें पर जाम की स्थिति बनी रही. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंचल कुमार दलबल के साथ सिदो कान्हू चौक पहुंचे और ट्रैफ़िक व्यवस्था को संभाला. हाइड्रा की मदद से ब्रेकडाउन ट्रक को खींच कर हटाया गया. ट्रक को थाना के बगल में रखा गया है. इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




