सरायकेला: खड़ी ट्रेलर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर खड़े ट्रेलर से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के सरायकेला चाईबासा मार्ग पर पाम्पड़ा पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से बाइक की टक्कर हो गई. हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान मुड़कुम पंचायत के सरगीडीह निवासी अजय देवगम (35) के रूप में हुई है. घायल युवक की पहचान बुधन सिंह पूरती (39) के रूप में हुई है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से बाइक सवार दोनो युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल सरायकेला लाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया. घटना शनिवार की शाम करीब 7 बजे की है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक चाईबासा से सरायकेला की ओर आ रहे थे. पाम्पड़ा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को बाइक चालक अंधेरे में नहीं देख सका और बाइक सीधे ट्रेलर में जा टकराई. घटना की सूचना मिलते ही मुड़कुम पंचायत के पूर्व मुखिया सह आदिवासी हो समाज महासभा के अध्यक्ष गणेश गागराई सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचे और मृतक एवं घायल युवक की पहचान करवाई. उन्होंने घायल युवक के परिजनों को सूचना देकर सदर अस्पताल बुलाया और एमजीएम भेजवाया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात ट्रेलर की खोज में जुट गई है.


विज्ञापन
प्रताप कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola