ईचागढ़ : घर में घुसा अनियंत्रित टीपर, पीड़ित परिवार से मिलीं विधायक सविता महतो

Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी लेते विधायक राहत सामग्री देते विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ईचागढ़ में अनियंत्रित टीपर घर में घुसने से बड़ा हादसा हुआ। विधायक सविता महतो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

ईचागढ़-डुमटांड़ मुख्य मार्ग पर घुनियापाड़ा में एक बालू लदा अनियंत्रित टीपर मंगल राजवार के घर में घुस गया. हादसे की सूचना मिलने पर शुक्रवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं. उन्होंने दुर्घटना का जायजा लिया, क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया और घायल बच्चों व परिजनों का हाल-चाल जाना. विधायक ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के तौर पर तिरपाल एवं आर्थिक सहायता प्रदान की. उन्होंने प्रखंड कर्मियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत योजना के तहत जल्द से जल्द मुआवजा व सहायता उपलब्ध कराई जाए. मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे के ज़िम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की. इस दौरान झामुमो के काबलू महतो, निताई उरांव, पशुपति बागची सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola