जिला फुटबॉल लीग : तुड़ियान को 5-2 से हराकर खामरडीह ने सुपर-5 में जगह बनायी

Updated:
विज्ञापन
जिला फुटबॉल लीग मैच खेलने मैदान उतरे खिलाड़ी  | Prabhat Khabar Network

जिला फुटबॉल लीग मैच खेलने मैदान उतरे खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

खरसावां में आयोजित जिला फुटबॉल लीग में खामरडीह ने तुड़ियान को 5-2 से हराया। देवाशीष बोदरा की हैट्रिक से टीम ने सुपर-5 में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन

खरसावां. सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल लीग ''अर्जुना-कप'' के तहत शुक्रवार को अर्जुना स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गये. दिन के दूसरे मैच में यूथ क्लब खामरडीह ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तुड़ियान एफसी को 5-2 से हराकर सुपर-5 में अपनी जगह पक्की कर ली. खामरडीह की जीत के नायक देवाशीष बोदरा रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगायी.

राहुल हाईबुरु और रोहित कुदादा ने एक-एक गोल दागकर टीम की जीत पर मुहर लगायी. वहीं तुड़ियान एफसी की ओर से मंगल सिंह और नीतीश ही गोल कर सके. इससे पूर्व खेला गया पहला मुकाबला आरएफटीसी खरसावां और एसएमसी प्रधानगोड़ा के बीच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ. दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन गोल करने में नाकाम रहीं. मैच ड्रॉ होने के बावजूद तीन मैचों में सात अंक हासिल कर प्रधानगोडा की सुपर-5 में पहुँचने की उम्मीदें काफी मजबूत हैं.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola