रघुनाथपुर में जंगली हाथियों का उत्पात, किसानों की धान की बिचड़े रौंदी

Updated:
विज्ञापन

धान के बिछड़ा को किया नष्ट | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चांडिल के रघुनाथपुर गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की धान की बिचड़ी रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग सतर्क।

विज्ञापन

चांडिल: ईचागढ़ प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने शुक्रवार को जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने कई किसानों के खेतों में लगी धान की बिचड़ी को रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

प्रभावित किसानों में गुरुपद महतो, निमाई महतो, कुंजबिहारी महतो, शशिभूषण महतो, शिवराम महतो, जगन्नाथ महतो, निवारण महतो और उमापद महतो शामिल हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड पिलीद जंगल में डेरा जमाए हुए है. शाम होते ही हाथी जंगल से निकलकर गांवों और खेतों में पहुंच जाते हैं तथा फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है.

वन विभाग के अनुसार, हाथियों का यह झुंड पश्चिम बंगाल से स्वर्णरेखा नदी पार कर ईचागढ़ क्षेत्र में पहुंचा है. फिलहाल झुंड का अधिकांश हिस्सा पिलीद जंगल में मौजूद है, जबकि कुछ हाथी तमाड़ रेंज की ओर चले गए हैं. हाथियों को गांव की ओर आने से रोकने के लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है.

वन विभाग ने ग्रामीणों से रात में अकेले जंगल या खेत की ओर नहीं जाने तथा हाथी दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola